जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा-एनडीए की जीत का जश्न, पश्चिम बंगाल-असम-पुडुचेरी में प्रचंड विजय पर उत्सव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जयपुर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री निवास पर भव्य जीत का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों, भाजपा राजस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ विजय का जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री निवास पर पूरे जोश और उत्साह के माहौल में विजय उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि यह ऐतिहासिक जनादेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर देश की जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है। जनता ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए की नीतियों पर भरोसा जताया है।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जीत का जश्न झालमुड़ी के संग मनाया गया, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए जीत की खुशियां साझा कीं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विजय देशभर में संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन का प्रतीक है तथा आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्य करेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button