अखंड महानाम संकीर्तन की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा,पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी कलश यात्रा में हुए शामिल
A grand Kalash Shobha Yatra was taken out by the devotees on the eve of Akhand Mahanam Sankirtan, former MLA and Congress leader Rajkumar Thukral also participated in the Kalash Yatra.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
दिनेशपुर…मोतीपुर नंबर एक स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले अखंड महानाम संकीर्तन की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।* मंदिर के स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा मोतीपुर नंबर एक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई जाफरपुर मार्ग स्थित श्री हरि मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और संकीर्तन के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की,

वहीं पुरुष और युवा भी भक्ति भाव से संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड महानाम संकीर्तन का आयोजन सात मई तक निरंतर चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आई कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आदित्य मल्लिक, प्रमोद बोरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
Subscribe to my channel


