बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
देशभर में बढ़ा भाजपा पर भरोसा:- बांठिया
विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया विकास की जीत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली बार प्रचंड जीत व असम राज्य में तीसरी बार व पडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एडीए को
पूर्ण प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे का मुंह मिठा करवाकर पटाखें छोड़ खुशियां मनाई।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने
चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्षों से चल रहा “जंगलराज” अब समाप्त हो चुका है और वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा और पारदर्शी शासन के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिया है।उन्होंने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में लगातार मिल रही जीत इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यह परिणाम देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का भी परिणाम है।उन्होंने कहा कि यह जीत देश में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
वही बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा के तमाम आला नेताओ का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


