उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कायस्थ पार्टी-अजय शंकर श्रीवास्तव

बैठक में बनी रणनीतिः प्रदेश स्तरीय में होगा राजनीति में सक्रिय भागीदारी पर फैसला

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027के चुनाव में पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी और ज्यादा से ज्यादा कायस्थ समाज के लोगों को विधानसभा में पहुंचाने का काम करेगी ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर ने कहा कि कायस्थ समाज अब किसी राजनीतिक पार्टी के पीछे ना चलकर अपना नेतृत्व स्वयं पैदा करेंगी क्योंकि कोई भी राजनीतिक पार्टी कायस्थ समाज की बात नहीं करती है। सभी राजनीतिक पार्टीयां कायस्थ विरोधी हैं जिसको कायस्थ समाज अब अच्छी तरह से जान चुका है ।

बताया कि कायस्थ पार्टी 1 नवम्बर को लखनऊ के गांधी भवन में एक प्रदेश स्तरीय कायस्थ सम्मेलन का आयोजन कर रही है जिसमें हजारों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग सम्मिलित होंगे यह सम्मेलन कायस्थ समाज के राजनैतिक दशा एवं दिशा को तय करने में मील का पत्थर साबित होगी।

 पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि 1 नवम्बर को होने वाले प्रादेशिक कायस्थ सम्मेलन को सफल बनाना हर कायस्थ पार्टी के पदाधिकारी का नैतिक कर्तव्य है क्यों कि यह सम्मेलन की सफलता ही कायस्थ समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

 जिला अध्यक्ष डॉ रत्नेश श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रादेशिक सम्मेलन में बस्ती से सैकड़ों की संख्या में कायस्थ पार्टी के पदाधिकारी पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनायेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष एवं कायस्थ पार्टी विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने कहा कि अब समय आ चुका है कि कायस्थ समाज राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभायें क्यों कि बिना राजनीति में आयें समाज का विकास संभव नहीं है।सभा को मुख्य रूप राष्ट्रीय प्रवक्ता संदेश सामंत , राष्ट्रीय सचिव दीपेंद्र सिन्हा, गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष अमरेश श्रीवास्तव, पंकज भैया,ई राजेश श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव राजेश चित्रगुप्त आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मण्डल अध्यक्ष नम्रता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रतिक्षा श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव,मीना, प्रिया,संजू, बीना, पूजा, अशोक, धर्मेन्द्र, राहुल, रत्नेश,अमन, रमेश, भूपेन्द्र, संजय, सुभाष, महेश्वरी, रत्नेश, विकास, अंशुल आनन्द, गौरव,अजय, सुमित, कुलदीप, धर्मेन्द्र, श्रेयांस, मनीष, संजय, सुनील, अनिल ,मयंक, सौरभ सिन्हा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का को सम्मानित किया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button