खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गूगलहेड़ी में पेयजल आपूर्ति बहाल, जिला कलेक्टर के निर्देश पर समस्या का समाधान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 4 मई। जिले के ग्राम गूगलहेड़ी (ग्राम पंचायत मांचरोली) में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति लंबे समय से बाधित थी। ग्रामीणों के अनुसार, मोटर खराब होने के बावजूद इसकी समय पर मरम्मत नहीं करवाई गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए सोमवार को महिलाएं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश से मिलीं और अपनी परेशानी से अवगत कराया। इस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) को खराब मोटर को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना करते हुए विभाग ने मात्र 12 घंटे में पम्प सेट बदलकर नलकूप को पुनः चालू कर दिया, जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

Subscribe to my channel


