उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भावेष पाण्डेय ने जताई खुशी, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय पर भावेष पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ता वर्षों से धैर्य, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिचय देते रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का ही परिणाम है कि आज पार्टी को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

भावेष पाण्डेय ने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं के विश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयासों की जीत है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह जीत पश्चिम बंगाल के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे भी राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button