उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल कोर्ट आयोजित, 55 शिकायतों पर हुई सुनवाई

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 4 मई 2026। दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा ने स्वयं उपस्थित होकर दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
मोबाइल कोर्ट में एक वर्षीय अर्निका सोनी, निवासी ग्राम एवं पोस्ट मुंडेरवा, बस्ती का मामला प्रमुख रूप से सामने आया। परिवारजनों ने बताया कि बच्ची बोलने और सुनने में असमर्थ है तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पीजीआई लखनऊ से जांच कराने के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। इस पर राज्य आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग, लीड बैंक तथा पंचायत राज विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोबाइल कोर्ट में कुल 55 दिव्यांगजनों की शिकायतें राज्य आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गईं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 13 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
राज्य आयुक्त ने निर्देश दिया कि मोबाइल कोर्ट में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण एक माह के भीतर कर रिपोर्ट न्यायालय राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भेजी जाए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपनिदेशक मोनिका लाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी के निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Subscribe to my channel


