उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वार

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद और विकास की जीतः विकास शर्मा- बंगाल में खिलेगा अब खुशहाली का कमल

Nationalism and development triumph in West Bengal: Vikas Sharma – The lotus of prosperity will now bloom in Bengal.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत पर महापौर विकास शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए बंगाल की जनता का आभार जताया है। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की अटूट रणनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंगाल की महान जनता ने आतंक, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह नकार कर ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प पर अपनी मुहर लगा दी है।

महापौर विकास शर्मा ने जारी बयान में कहा कि बंगाल लंबे समय से अराजकता और राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रहा था। वहां की मातृशक्ति, युवा और किसान एक ऐसे परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रहे थे जो उन्हें भयमुक्त वातावरण और प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ सके। आज के परिणाम दर्शाते हैं कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र में अपना पूर्ण विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा।

विकास शर्मा ने आगे कहा कि बंगाल की यह जीत पूरे देश के लिए एक बड़ा संदेश है कि जनता अब केवल विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बंगाल भाजपा के नेतृत्व और उन सभी जांबाज कार्यकर्ताओं को बधाई दी जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और हिंसा के साये में भी लोकतंत्र की मशाल को जलाए रखा।

महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की सरकार में बंगाल फिर से कला, संस्कृति और उद्योग के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा। इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्होंने आगामी 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए भी इसे बेहद उत्साहजनक बताया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button