अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देश के प्रेरणा पुंज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 दिनांक 03/05/2026 दिन रविवार श्री राजपूत सभा समिति रजिस्टर्ड भिवाड़ी,के तत्वाधान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह व शोभा यात्रा “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क” गांधी कुटीर,सेक्टर-4,अरावली बिहार, भिवाड़ी में आयोजन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतेंद्र चौहान जी (उद्योगपति एवम पूर्व BMA व CETP अध्यक्ष) ने संबोधित करते हुए देश का स्वाभिमान के लिए सभी समाजों की सामूहिक रूप से कार्य करना चाहिए, सर्व समाज को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलते हुए समता मूलक समाज की स्थापना करनी चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर धर्मवीर सिंह (अध्यक्ष श्री राजपूत सभा समिति)ने की । यात्रा का शुभारंभ डॉ रूप सिंह ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सहदेव सिंह नरूका व आशीर्वचन कर्मबीर जी (बाबा दिव्यांग सेवा ट्रस्ट, भिवाड़ी) से पधारे उन्होंने आज के सर्व समाज कार्यक्रम को पूरी तरह से सराहा। भविष्य आशा व्यक्ति की महापुरुषों की जन्म जयंती मनाने में सभी समाजों सभी बिरादरी के बीच में मनाकर उनका सम्मान करना चाहिए जिससे हमारा देश जाति बिरादरी से मुक्त होकर एक सूत्र में हिंदू समाज की कल्पना को साकार किया जा सकता है कार्यक्रम में खैरतल-तिजारा से श्री राजपूत सभा खैरतल तिजारा के अध्यक्ष श्री किशन सिंह चौहान एवम समस्त कार्यकारिणी,नाहटा फाउंडेशन के डायरेक्टर व सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित नाहटा जैन,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज खंडेलवाल जी,BIIA अध्यक्ष प्रवीण लांबा जी, सेवा भारती अध्यक्ष मनोज सोनी,महावर समाज से संरक्षक गयासीराम गुप्ता जी,

खांडल विप्र समाज से प्रवीण शर्मा जी, वर्तमान सांसद अलवर से भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि, मुकेश शुक्ला जी महासचिव अभिव्यक्ति संस्कृति संस्था, महेंद्र चौहान अध्यक्ष राजपूत सभा रेवाड़ी, कार्यक्रम में झांकी शिव पब्लिक स्कूल से,RSS से कार्यकर्ता,नीतू चौहान एडवोकेट बजीरपुरी, विशाल चौहान, संदीप चौहान डांगी जाटोली, सुनील चौहान, अशोक सिंह, राजू शेखावत,दिनेश शेखावत, अमर सिंह ,विजेंद्र चौहान, लक्ष्मण सिंह राजावत, मुकेश राणा,सुनील चौहान, धीरेश चौहान, रविंद्र सिंह, जितेंद्र शेखावत, दीप सिंह,विक्रम ठाकुर, निर्देश राजपूत, नरेंद्र सैनी,सुरेश सिंह,अनिल चौहान,कुबेर बिष्ट, इत्यादि बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए शामिल हुए।

कार्यक्रम का स्वागत भिवाड़ी के मुख्य मार्ग पर होते हुए पांच घोड़े पर महाराणा प्रताप व उनके सैनिकों के साथ प्रातः 8:30 बजे श्री श्याम बाल वाटिका से प्रारंभ होकर,नीलम चौक गौरव पथ भिवाड़ी मुख्य मार्ग से होते हुए भिवाडी बाजार में कई संस्थाओं व नगरवासियों ने पुष्प वर्षा व जल वितरण करके स्वागत किया। महाराणा प्रताप पार्क गांधी कुटीर में 11:00 बजे पहुंची यहां पर भिवाड़ी के पधारे हुए वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से गुड़गांव, मानेसर, करोला, कोटाविसर, महेश्वरॉ रेवाड़ी,नोएडा से व अनेकों गांव के सैकड़ों के संख्या मे प्रतिनिधि उपस्थित हुए

कार्यक्रम में 18 समाज के प्रमुख या प्रतिनिधि के रूप में पधारे इसका राजपूत समाज ने सद्भाव पूर्वक स्वागत किया सभी को मंच पर स्थान दिया, समाज में प्रतिभावान व मेधावी छात्रों को छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए मंच का संचालन श्रीमती शुभ्रा सिंह (अध्यक्ष ऐश्वर्या संस्कार केंद्र टपूकड़ा) ने किया।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनो हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण, आर्य समाज, वैश्य समाज के बंधुओ ने अपने अपने विचार रखें और समाज की प्रगति के लिए हम सभी को मिल जुलकर कार्य करते रहना चाहिए इतनी बड़ी संख्या में राजपूत समाज व अन्य समाज को लोगों को देखकर काफी प्रसन्न हुए और काफी गौरवान्वित भी महसूस किया।

कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ कई सोसाइटियों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि भी पधारे सभी का सम्मान राजपूत सभा ने बखूबी किया।

राजपूत सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर के राघव उपाध्यक्ष,लाखन सिंह राठौड़ संगठन मंत्री अमर सिंह, तोरण सिंह सचिव शशीलेश सयुक्त सचिव जिलेदार सिंह,दिनेश नरूका,लक्ष्मण सिंह, सेंगर, उपाध्यक्ष-लाला चौहान, युवा मंडल अध्यक्ष मोहित चौहान सचिव-मुकेश राणा,संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह व समस्त युवा मंडल, समिति विजेंद्र चौहान वीर सिंह राणा, जगदीश सिंह सेंगर,पुंडीर विनोद नेगी अनिल चौहान,अजीत चौहान, संदीप चौहान सोहन सिंह राठौड़,प्रदीप सिंह, विनोद नेगी, कोषाध्यक्ष राम-लक्ष्मण सिंह राजावत, इत्यादि कार्यकारिणी के अनेक सदस्यों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी पूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराया महासचिव संजीव जादौन संरक्षक सुशील राजपूत पधारे।

श्री राजपूत महिला जागृति मंडल,महासचिव सविता चौहान सचिव संतोष राठौड़ संगठन मंत्री रेखा नरूका व संयोजक अनीता राजावत इत्यादि क्षत्रानियो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया हमारे तीनों संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया।भविष्य में आशा व्यक्ति की इस प्रकार के कार्यक्रम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मनाना चाहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि महाराणा प्रताप के दिखाए हुए रास्ते पर होगी। कार्यक्रम को पत्रकार बंधुओ ने पूरा कवरेज किया उनका हार्दिक धन्यवाद।

कार्यक्रम के समापन में ठाकुर धर्मवीर सिंह तोमर अध्यक्ष श्री राजपूत सभा भिवाड़ी समिति ने सबका धन्यवाद व्यक्त किया।

निवेदक:

श्री राजपूत सभा समिति भिवाड़ी (रजिस्टर्ड)

संजीव सिंह जादौन

महासचिव

9413212138

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button