उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने धौरहरा सर्किल में लंबित विवेचनाओं व महिला अपराधों की समीक्षा की

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने धौरहरा सर्किल के थाना धौरहरा एवं थाना फूलबेहड़ के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम थाना फूलबेहड़ में आयोजित कर लंबित विवेचनाओं, महिला अपराध, यक्ष ऐप, रजिस्टर्ड गैंग और टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान एसपी ने थानों पर लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट के मामलों, एसआर केस तथा महिला अपराधों की गंभीरता से समीक्षा की।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने थानाध्यक्ष धौरहरा रविंद्र सोनकर एवं प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र के सक्रिय टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान थाना फूलबेहड़ व थाना धौरहरा का अपराध रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर सहित थाना धौरहरा एवं फूलबेहड़ के समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button