बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
राजस्थान ओबीसी कांग्रेस ने सचिन पायलट के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेता एवं टोंक विधायक सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर की गई टिप्पणी की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव सहित अनेक पदाधिकारीयो ने कड़े शब्दों में निंदा की है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान में भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं जानते हैं तो आम जनता तो जाने का सवाल ही नहीं है इसलिए अपनी पहचान बनाने के लिए देश के लोकप्रिय एवं युवा के चहेते नेता जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की है जो भारतीय जनता पार्टी की हताशा का परिचय है।
सागर मावर ने कहा है कि टोंक में भाजपा लगातार विधायक व सांसद व स्थानीय निकायों में हारने के कारण तथा सचिन पायलट की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे इसलिए ऐसे मनगढ़ंत ब्यान दे रहे हैं जिसकी ओ बी सी कांग्रेस कमेटी के सभी प्रदेश पदाधिकारीयो ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया है
निंदा करने वालों में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल विश्नोई, हरिशंकर जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्रदेश सचिव सुमन चौधरी, लोकेश सैनी, सीताराम मेहरा सोडाला, गुरदीप सिंह चहल, टोंक जिलाध्यक्ष पंकज यादव, गोवर्धन कीर थली सहित सैकड़ों श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी ने रोष व्यक्त किया है
Subscribe to my channel


