देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

झालावाड़ में भारतीय सेन समाज की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और सामाजिक सुधार पर जोर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

झालावाड़, राजस्थान:

भारतीय सेन समाज जिला झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक डावल बालाजी में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश चौहान (भारतीय सेन समाज, राजस्थान) ने की।

बैठक में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामस्वरूप सेन (दतिया) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री भोला सेन, गुजरात युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र वारुले तथा श्री रवि सेन (दतिया) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें सभी अतिथियों को मंगल तिलक लगाकर और राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिलाध्यक्ष रामगोपाल सेन और युवा जिलाध्यक्ष अत्रि चौहान ने समाज के युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामस्वरूप सेन ने अपने संबोधन में नंदकिशोर वर्मा जी के सपनों को साकार करने और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष रामगोपाल सेन ने सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सेवानिवृत्त अध्यापक श्री शंकरलाल सेन ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ जिलाध्यक्ष फूलचंद सेन, कोषाध्यक्ष सीताराम सेन, अध्यापक मुकेश सेन, जिला प्रचार मंत्री विनोद सेन, जिला मीडिया प्रभारी शिवजी सेन, मनोहरलाल सेन, नवनीत सेन, कमल सेन (मनोहर थाना), मांगीलाल सेन (आगरिया) सहित जिलेभर से आए अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button