बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से दूरभाष पर वार्ता कर बीकानेर के सांखला रेलवे फाटक एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति में आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

श्याम पंचारिया ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गत वर्ष प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर छाया टेंट की व्यवस्था कर आमजन को राहत दी गई थी। इस वर्ष भी गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए सांखला एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर शीघ्र छाया टेंट लगवाने की मांग की गई।

इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश जारी करने की बात कही तथा आश्वस्त किया कि कल से दोनों स्थानों पर टेंट व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि जाम के दौरान खड़े आमजन को राहत मिल सके।

मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेना सराहनीय है और इससे हजारों शहरवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button