उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में पूरा करें योजनाएं – मण्डलायुक्त

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 अप्रैल 2026 (सू.वि.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी, सेतु निगम के कार्य, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, फार्मर रजिस्ट्री, गेहूं व भूसा खरीद, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता मिशन और विद्युत आपूर्ति समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से लंबित और धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके। साथ ही आमजन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।

मण्डलायुक्त ने हीटवेव के मद्देनजर सभी चिकित्सालयों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम में सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने की बात कही। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करें।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button