जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर शासन स्थापना का हुआ महिमा गुणगान

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 2 7 अप्रेल 026

महावीर शासन स्थापना का हुआ महिमा गुणगान । पहले शासन फिर अनुशासन –विनायकिया । जिनशासन स्थापना दिवस विश्व शांति प्रार्थना कर श्रद्धा से मनाया । भगवान् महावीर द्बारा जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी द्वारा स्थापित व दिक्षा दानेशवरी युवा प्रतिबोधक जैनाचार्य गुणरत्नसुरी व रशमिरत्नसुरी की प्रेरणा से महावीर शासन स्थापना दिवस महिमा गुणगान के साथ धूमधाम से मनाया गया। शासन के आधार पर विश्व राष्ट्र व राज्य की प्रगति होती है यह उद्गार श्री महावीर शासन स्थापना समिति के राष्टीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने नवकार जैन सोसाइटी व चिंतामणि पार्श मंडल द्बारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। विनायकिया ने कहा अच्छा शासन होगा तो अनुशासन अच्छा रहेगा पहले शासन फिर अनुशासन । समिति संरक्षक गोतम सिंघवी ने कहा अनुशासन से राष्ट्रीय राज्य तरक्की कर सकता है भगवान महावीर का शासन का प्रभाव अचित्य है। तपागछ सचिव उम्मेदराज रांका ने कहा सही मेँ देखा जाये तो ये दिवस पर्युषण महापर्व और संवात्सरी महापर्व से भी बड़ा हैं संघ के अनिल मेहता ने कहा वीर प्रभु ने जिनशासन स्थापना की और अगर ये दिन नहीं होता प्रभु शासन स्थापना नहीं करते तो ना जैन धर्म होता ना गणधर होते द्वादाशागी की रचना होती ना गुरु होते ना परमात्मा की प्रतिमा का आलम्बन मिलता ना मंदिर होते ना उपाश्रय होते ना संवात्सरी का महत्त्व पता होता ।

प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष पंकज सिंघवी ने कहा हम जिनके शासन मेँ जी रहे हैँ उनको हमें जिनशासन दिया इतना करुणामयी उपकार किया तो एक दिन नहीं तो कुछ पल तो उनको इस उपकार को चुका सकते हैँ । जवरीचंद भंडारी ने बताया इस अवसर पर समता वाहिनी के सोहन मेहता नरेश हिरण महेद्र बोहरा महिला मंडल चंदु मोहनोत पुजा सुराणा राधा कानुगा आदि कई संस्था संगठनों के पदाधिकारिगण सदस्यगण गणमान्यजन मोजुद थे। संचालन पोरवाल तथा विनायकिया ने सभी का आभार जताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button