उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पंचायती राज दिवस पर ऐप्जा के बैनर तले एकत्र हुए सैकड़ों पत्रकार
पत्रकार हितों को लेकर ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने भरी हुंकार* *कई पंचायत के जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह में पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए जिला मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला (मटौली) को जोनल कोआर्डिनेटर, तहसील उपाध्यक्ष गोला कृष्णमोहन मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी और सूर्य प्रकाश मिश्रा को सर्वसम्मति से गोला तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने मीडिया निर्वाचन क्षेत्र सहित जनहित के लिए गारण्टेड अधिकार आयोग के गठन की मांग पर जोर दिया। श्री सारथी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त आयोग का गठन होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की ऐप्जा से जुड़े पत्रकार के मान-सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नही किया जाएगा। स्टेट कोआर्डिनेटर विनोद शुक्ला ने पत्रकार हितों को लेकर ऐप्जा के संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया और सभी पत्रकारों से संगठन से जुड़कर एकजुट रजनी को कहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख फूलबेहड़ विश्वनाथ सिंह ने लोकतंत्र में पत्रकारों के महत्वपूर्ण योगदान की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। विशिष्ट अतिथि अरनीखाना सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने कहा कि एक पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक और शासन की योजनाओं को जनता तक बिना वेतन के पहुंचाता है।
ऐप्जा जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि संगठन का एक मात्र लक्ष्य जनपद के हर पत्रकार का मान-सम्मान सुरक्षित करना है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सभी पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील की।
कार्यक्रम में कई पंचायत प्रतिनिधियों (प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों) का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला प्रवक्ता डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में नव मनोनीत जोनल कोआर्डिनेटर अजय शुक्ला (मटौली), बरेली मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जोनल सचिव अखिलेश शुक्ला, जिला मुख्य महासचिव सुरजीत सिंह चानी, जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला, हाजी हसीब खान, जिला अध्यक्ष पीलीभीत अभिषेक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, शेरअली खान, ओम नारायण शुक्ला, दिनेश सिंह सोमवंशी, जिला संगठन मंत्री डीपी आर्या, लोक सारथी बोर्ड जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णमोहन मिश्रा, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बांकेगंज हरजिंदर सिंह, महामंत्री आसिफ अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरी नीरज सिंह, तहसील अध्यक्ष मितौली विष्णु प्रताप सिंह, नवमनोनीत तहसील अध्यक्ष गोला सूर्य प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष फूलबेहड़ सिरताज अली, ब्लॉक अध्यक्ष ईसानगर फारुख अख्तर, महामंत्री सलमान खान, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, संगठन मंत्री पंकज शर्मा, पत्रकार पूर्णानन्द बाजपेई, आशीष तिवारी, राजेश कश्यप, मोहम्मदी तहसील महामंत्री गोपाल तिवारी, उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, रिजवान सिद्दीकी, मतीन अहमद, बरकत अली अंसारी, नागेंद्र प्रताप शुक्ला, बृज किशोर गौतम, अशफाक, मो0 सईद, शिखा अवस्थी, अनूप शुक्ला, बलराम पांडेय, आशीष पांडेय, पप्पू भाई, आशीष गुप्ता व नितिन गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।


Subscribe to my channel


