उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दैनिक वॉयस ऑफ बस्ती कार्यालय का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र में पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जनपद में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दैनिक वॉयस ऑफ बस्ती” कार्यालय का विधिवत उद्घाटन 24 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती का आह्वान कर कार्यालय की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग पूजा अर्चना में शामिल हुए तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मिठाई, प्रसाद वितरण किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

“दैनिक वॉयस ऑफ बस्ती” के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। संस्थान का उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है, जिससे आम जनता की आवाज बुलंद हो सके।

कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही टीम द्वारा पहली खबर लिखकर अपने कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में पत्रकारिता को नई दिशा देगा और समाज के हर वर्ग की आवाज को मंच प्रदान करेगा।

अरूणेश श्रीवास्तव

9598462331

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button