ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन, 100 से अधिक बच्चों ने लिया लाभ

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
देहरादून, 25 अप्रैल:
देहरादून में आज वरिष्ठ योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के विद्यालय “राफेल स्कूल” में आयोजित हुआ, जो अजीम प्रेमजी द्वारा संचालित संस्था से जुड़ा है।
शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य द्वारा सभी बच्चों को निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग अभ्यास कराए गए, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर रीना सिंह एवं उनके पति दीपक जी द्वारा बच्चों को बिस्किट, फ्रूटी एवं कुरकुरे के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित भी किया।
यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा, बल्कि समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Subscribe to my channel


