उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कर्मा देवी समूह में ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम

छात्रों व शिक्षकों को फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी शेयरिंग से बचने की सलाह

 

 

अभिषेक पाण्डेय बस्ती। कर्मा देवी शैक्षणिक समूह, बस्ती में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा धोखाधड़ी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल लेन-देन से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक करना था।

सत्र के दौरान बैंक के विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, यूपीआई से जुड़ी धोखाधड़ी तथा ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और मैसेज या ईमेल के माध्यम से प्राप्त अपुष्ट फाइलों या एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचें।

विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि किसी भी बैंकिंग या भुगतान से संबंधित कार्रवाई करने से पहले स्रोत की पुष्टि अवश्य करें यदि किसी के साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत बैंक तथा संबंधित सहायता नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे नुकसान को कम किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों व शिक्षकों ने अपने सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कर्मा देवी समूह के प्रबंधन ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं। सत्र का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button