खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गैर मुमकिन रास्तों से अतिक्रमण हटाकर रास्ते किए चालू

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 24 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के आदेशानुसार शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कि गई। प्रार्थी बोदन पुत्र भगवान सिंह अहीर, निवासी गुरगचका के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार हरसौली वीरेंद्र के निर्देशन में राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

राजस्व टीम ने ग्राम गुरगचका के आराजी खसरा नंबर 417, 537, 594, 599, 721, 356 तथा ग्राम कादैया के खसरा नंबर 160 (किस्म: गैर मुमकिन रास्ता) पर किए गए अतिक्रमण को मौके पर चिन्हित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत नांगल सालिया द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों—जेसीबी एवं ट्रैक्टर—की सहायता से बाधित रास्तों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद सभी रास्तों को पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिली।

इस दौरान तहसीलदार हरसौली सहित हल्का पटवारी मोनू कुमार, पटवारी वीर सिंह, पटवारी सत्येंद्र सोनी, पटवारी हरीश, पटवारी सुमन गोदारा, पटवारी मनोज कुमारी एवं ग्राम गुरगचका के ग्रामीण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button