बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
आहोर: गुरु समाज छात्रावास में तीन नवीन कक्षों का हुआ शिलान्यास; मुख्य सचेतक जोगेश्वरजी गर्ग ने किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*आहोर (जालौर)। गुरु समाज में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ शुक्रवार को आहोर स्थित गुरु समाज शिक्षा विकास संस्थान के छात्रावास परिसर में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक आदरणीय श्री जोगेश्वरजी गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीन नवीन कमरों की नींव रखी।*
*समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तीन दानदाताओं ने इन कमरों के निर्माण की जिम्मेदारी उठाई है:*
*प्रथम कक्ष: मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वरजी गर्ग (भैंसवाड़ा) ने अपने पूज्य पिता स्व. श्री फुसाराम जी की पावन स्मृति में समर्पित किया।*
*द्वितीय कक्ष: श्री महेन्द्र जी एवं जितेन्द्र जी गर्ग (भैंसवाड़ा/आहोर) द्वारा अपने पूज्य पिता स्व. श्री बद्रीनारायण जी की स्मृति में निर्माण करवाया जा रहा है।*
*तृतीय कक्ष: श्री बस्तीमल जी गर्ग (रोडला) द्वारा समाज हितार्थ निर्माण करवाया जा रहा है।*
*भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। *मुख्य सचेतक जोगेश्वरजी गर्ग, महेंद्रजी गर्ग और बस्तीमलजी गर्ग* के सेवाभावी जज्बे का उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से अभिनंदन किया।
*समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक श्री गर्ग ने कहा कि समाज की प्रगति का एकमात्र मार्ग शिक्षा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। संस्थान के अध्यक्ष ने भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि ये नवीन कक्ष विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।*
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अमृतलालजी गर्ग, गोरधनजी सोलंकी, श्यामसुन्दरजी सोलंकी, शांतिलालजी गर्ग, बस्तीमलजी रोडला, भरतजी सोलंकी, कपूरजी गर्ग (मिठडी), सदारामजी (गुडा बालोतान), भूपेन्द्रजी गर्ग (गुडा रेलिया), महेंद्रजी वेडीया, राजेन्द्रजी भाद्राजून, जीवनजी जोड़ा, इन्द्रप्रकाशजी काम्बा, अशोकजी (गुडा रेलिया), मोहनजी गर्ग (चवरछा), महेन्द्रजी गर्ग (हरजी), हस्तीमलजी करण गर्ग, कूपा रामजी गंगावा, रमेशजी वेडिया, हर्ष रोडला और आकाश गर्ग सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


