खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

पहाड़ी तलहटी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, कुत्तों ने नोचा हाथ, पहचान से खुला राज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी।

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रामपुर मुंडाना गांव की पहाड़ी की तलहटी में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सुबह के समय इलाके से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि शव काफी समय से वहां पड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक का एक हाथ कुत्तों द्वारा नोचा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान रोशन पुत्र राममनी चौहान, निवासी दरभंगा (बिहार), हाल निवासी तैयब कॉलोनी, नयागांव (भिवाड़ी), उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर यह भी सामने आया है कि मृतक को शराब की लत थी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा वहीं रिपोर्ट आने के बाद अन्य खुलासे होंगे जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button