उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

आयुर्वेद के नाम पर मिलावट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं—कठोर कार्रवाई जारी रहेगी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला

स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती: आयुर्वेद में मिलावट का बड़ा खुलासा

 

 

उधम सिंह नगर, 20 अप्रैल 2026।

जनपद के दिनेशपुर क्षेत्र में आयुर्वेदिक दवाओं में अंग्रेजी दवाओं को मिलाकर अवैध रूप से विक्रय किए जाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी एक समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसमें स्वरूप सिंह निवासी द्वारा मोहन सिंह, निवासी मोतीपुर वार्ड संख्या-2, दिनेशपुर, बुक्सारा, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना दी गई थी।

उक्त सूचना के आधार पर आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव श्रीमती रंजना राजगुरु एवं निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन में, जिला प्रशासन उधम सिंह नगर से अनुमति प्राप्त कर दिनांक 20.04.2026 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम में उप जिलाधिकारी गदरपुर, थाना प्रभारी दिनेशपुर एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सघन जांच की गई, जिसमें स्वरूप सिंह मौके पर उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान प्रचुर मात्रा में आयुर्वेदिक दवाओं के पाउडर बोरियों में संग्रहित पाए गए, वहीं शुगर (मधुमेह) जैसी बीमारियों में प्रयुक्त अंग्रेजी दवाइयां भी भारी मात्रा में बरामद हुईं।

पूछताछ के दौरान स्वरूप सिंह ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा आयुर्वेदिक दवाओं में अंग्रेजी दवाओं को पीसकर मिलाया जाता है तथा इन मिश्रित दवाओं को देश-विदेश में बेचा जाता है। मौके से दवाओं को पीसने हेतु बड़े-बड़े ग्राइंडर, मिक्सर एवं अन्य उपकरण भी बरामद किए गए, जिनसे औषधि तैयार की जाती थी। इसके अतिरिक्त तैयार औषधियां भारी मात्रा में बरामद की गईं तथा विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक पाउडर अलग-अलग बोरियों में पाए गए।

जांच के दौरान अंग्रेजी दवाइयों का भंडारण भी बरामद हुआ, साथ ही एक अवैध हथियार भी मौके से प्राप्त किया गया। इसके अलावा अन्य संदिग्ध सामग्री भी पाई गई, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आयुर्वेद जैसी प्राचीन एवं विश्वसनीय चिकित्सा पद्धति के साथ इस प्रकार की मिलावट और धोखाधड़ी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जाएगा। बरामद अंग्रेजी दावों हेतु एलोपैथिक विभाग औषधि निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया एवं उनके द्वारा औषधीय को बरामद कर पृथक से कार्रवाई की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button