खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 20 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा। उन्होंने पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया, साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने समर कंटिन्जेंसी वर्क के अंतर्गत जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को लंबित विद्युत कनेक्शनों को विद्युत विभाग के समन्वय से एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने विद्युत विभाग को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क खैरथल बघेरी पर लाइन शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा भूमि आवंटन से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही रिडकोर को अवैध कट की सूचनाएं कार्यालय को भेजकर उन्हें बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ (वन विभाग) संजय चैधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button