LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 20 अप्रैल 2026। बीकानेर पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियार सप्लायर्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर और डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (IPS) और जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में संगठित अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चकवर्ती सिंह राठौड़ और नगर वृत्ताधिकारी श्री अनुज डाल (RPS) के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।

गश्त के दौरान 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रोड नंबर 1, करणी रीको एरिया, बीकानेर में एक युवक अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक पुत्र भंवर खां भाटी, उम्र 35 वर्ष, निवासी हुसैनी मस्जिद के पास, महावतपुरा, थाना नयाशहर, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिला और इसके पीछे कोई गैंग या सप्लायर तो शामिल नहीं है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना मुक्ताप्रसाद नगर और डीएसटी की टीम के कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें

श्री सुरेन्द्र कुमार (सउनि)

श्री रामकरण (सउनि, डीएसटी)

श्री दीपक कुमार (एचसी)

श्री छगनलाल (कानि)

श्री रामस्वरूप (कानि)

श्री पंकज (कानि)

शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में श्री छगनलाल कानि की विशेष भूमिका रही।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button