खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
अहीरवाल की विरासत को मिलेगा नया आयाम, देशपाल यादव सह प्रभारी नियुक्त

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। अहीरवाल क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में जुटी सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था ने क्षेत्र में अपने कार्य को और अधिक गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्था के केंद्रीय कार्यालय नारनौल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान क्षेत्र के लिए डॉ. एस.पी. यादव (सीहोर, खेतड़ी) को प्रभारी तथा तिजारा के ईशरोदा निवासी देशपाल यादव को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। अहीरवाल क्षेत्र हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के तीन राज्यों तथा नौ जिलों में फैला हुआ है। इस विस्तृत क्षेत्र के करीब 2500 गांवों के इतिहास लेखन का कार्य संस्था द्वारा पूरा किया जा चुका है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि अहीरवाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनः वैभवशाली बनाने के लिए एक दीर्घकालीन कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत पूर्वजों द्वारा स्थापित मान-बिंदुओं और परंपराओं से अनजान हो रही वर्तमान पीढ़ी को जोड़ते हुए उनके संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे। संस्था की योजना के अनुसार, सभी इकाइयों द्वारा तैयार किए गए इतिहास को प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही अहीरवाल क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन केंद्रों को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। नई नियुक्तियों पर देशपाल यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि पिछले पांच वर्षों से निरंतर प्रगति कर रही संस्था को इन नियुक्तियों से और अधिक गति मिलेगी।

Subscribe to my channel


