अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

टपूकड़ा में निशुल्क नेत्र जांच व विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 63 यूनिट रक्तदान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा। ग्राम मसीत में निशुल्क नेत्र जांच एवं स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस के संचालक अमित यादव एवं ग्रामवासियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिविर संयोजक अखिलेश यादव ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। नेत्र जांच शिविर में कुल 270 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और लाभ उठाया। वहीं, केजी नागोरी धर्मार्थ ट्रस्ट एवं बंसल ब्लड सेंटर जयपुर की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया, जिसमें युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 63 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऐसे सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button