खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम श्यामाका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए सविधान में सबको समान अधिकार- उपमुख्यमंत्री* *विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ दिया एकता व शिक्षा का संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 5 अप्रैल। कार्यक्रम के उप-मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार डाॅ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को ग्राम श्यामाका में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।

अपने संबोधन में उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि के तीन मूल मंत्र— “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही सामाजिक एकता को मजबूत करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया में समय व्यर्थ न कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और समाज व देश के विकास में योगदान दें।

मुख्य अतिथि डाॅ. बैरवा ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिन समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है तथा हमें केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित न रहकर बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान ग्राम के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। ग्राम श्यामाका में कार्यक्रम स्थल पर बनी धर्मशाला में शौचालय, बाथरूम, बाउंड्री वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण के लिए लगभग 35 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई। साथ ही सांसद कोटे से 15 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय निर्माण की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों ने गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अति विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन संगवान, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, रामबाबू एवं अशोक डाटा, संपतराम, मनोज मित्तल, नरेश भड़ाना सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button