उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जिलाधिकारी महोदया खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी की अध्यक्षता में तहसील पलिया में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 04.04.2026

*जिलाधिकारी महोदया खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी की अध्यक्षता में तहसील पलिया में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया*

आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदया खीरी, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी, डां0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील पलिया पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button