देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में ईद के मौके पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने दी मुबारकबाद

मुस्लिम समाज से मिलकर दी ईद की शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, राजस्थान:

ईद के पावन अवसर पर बालोतरा में बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा क्षेत्र के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी।

इस दौरान दोनों नेताओं ने ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट रखने का संदेश देता है।

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी धर्मों के त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और हमें मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं। वहीं पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में भाईचारे और सौहार्द का माहौल नजर आया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button