बालोतरा : शहर के नाहटा अस्पताल के सामने सुबह गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह-सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। जानकारी के अनुसार निर्धारित समय पर गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इंतजार लंबा होने से मौके पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर गैस आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।_