देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर कृषि उपजमंडी में पसरा सन्नाटा,कागज़ों में कारोबार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*देवेंद्रनगर कृषि उपजमंडी में पसरा सन्नाटा,कागज़ों में कारोबार*
*तहसीलदार-मंडी प्रशासक की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल*
देवेंद्रनगर कभी क्षेत्र की प्रमुख कृषि उपज मंडी एक समय A क्लाश मंडी मानी जाती थी लेकिन अधिकारियों की उदासीनता और व्यापारियों पर मेहरबानी से मंडी तबाह होती गई आज नतीजा साफ है कि यहां कोई भी किसान माल बेचने नहीं आता बह या तो नागौद जाता या फिर गुन्नौर आज मंडी परिसर में किसानों की उपज का आना लगभग बंद हो चुका है, जबकि किसानों का आरोप है कि कागज़ों में कारोबार जारी दिखाया जा रहा है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि मंडी में लंबे समय से नियमित नीलामी नहीं हो रही है। नीलामी प्रक्रिया ठप पड़ने से किसानों को मजबूरन अपनी उपज निजी व्यापारियों के यहां या जिले की अन्य मंडियों में बेचनी पड़ रही है। इससे किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि मंडी प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्रनगर तहसीलदार द्वारा अब तक स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मंडी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, जिससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
किसानों का कहना है कि यदि मंडी प्रशासन सक्रियता दिखाए और नीलामी प्रक्रिया नियमित रूप से शुरू कराई जाए, तो किसानों को राहत मिल सकती है। किसानों ने यह भी मांग की है कि मंडी की वर्तमान स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
किसानों की मांग — जांचकर कार्रवाई की जाए।
क्या फिर एक बार यह मंडी किसान की फसल से गुलजार होगी या फिर यह न्यूज भी न्यूज बन कर रह जाएगी।

Subscribe to my channel


