खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
यूपीएससी में चयनित बादल यादव का पैतृक गांव बिनौलिया में भव्य सम्मान, सैकड़ों लोगों ने किया अभिनंदन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 15 मार्च।
खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा तहसील के गांव बिनौलिया निवासी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित बादल यादव का रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से आए सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
बादल यादव, स्वर्गीय सतीश यादव एवं माता नीलम यादव के सुपुत्र हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 635वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके बचपन से लेकर सफलता तक के संघर्ष और कठिन परिश्रम का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बादल यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान ही उनके जीवन से पिता का साया उठ गया था, लेकिन उनकी माता ने कठिन संघर्ष कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संघर्ष के उन दिनों को याद करते हुए वे भावुक भी हो गए। उन्होंने घोषणा की कि उनके पिता द्वारा संचालित लाइब्रेरी को पुनः शुरू किया जाएगा ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जो भी विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होते हैं और उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहायता के लिए तैयार रहेंगे। समारोह में पूर्व विधायक संदीप यादव, पंचायत समिति प्रधान जेपी यादव, देशपाल यादव, सरपंच पृथ्वी सिंह, सरपंच रतिराम यादव, नरेश यादव, हरिकृष्ण, सरपंच मनीराम, जिला पार्षद अजयपाल, जिला पार्षद जगदीश, अध्यापक चंद्रशेखर, संजय यादव, मुनव्वर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती नीलम यादव, कमलेश, अनुराग, निहारिका, रघुवीर, विक्रम, अध्यापक बाबूलाल, अध्यापक अमर सिंह यादव, डीएसपी कुलदीप शर्मा, राजकरण सहित ग्राम बिनौलिया के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव ने किया।

Subscribe to my channel


