खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
अजहर शाह बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के स्टेट कॉर्डिनेटर, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल/तिजारा। अल्पसंख्यक कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार के तहत तिजारा के अजहर शाह को अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
अजहर शाह ने अपनी नियुक्ति पर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी। अजहर शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती देने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

Subscribe to my channel


