सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, ऊधमसिंहनगर की ओर से ऊधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Assistant Divisional Transport Office, Udham Singh Nagar organized a training program on scientific analysis of road accidents in Udham Singh Nagar.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…आज सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, ऊधमसिंहनगर की ओर से होटल वीनस, रामपुर रोड़, ऊधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री डॉ० गुरूदेव सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर श्री नितिन सिंह भदौरिया, विशिष्ट अतिथि संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री राजीव कुमार मेहरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति एवं अन्य गणमान्य महानुभावों का स्वागत कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में जे०पी० रिसर्च इण्डिया लि० के विशेषज्ञ श्री सुमित कुल द्वारा साइंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को प्रथम व्याख्यान के रूप में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। सहायक निदेशक, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग श्री नरेश संगले द्वारा रोड सेफ्टी एंड ओवरव्यू ऑन रोड़ एक्सीडेंट इन उत्तराखण्ड के सम्बन्ध में द्वितीय व्याख्यान के रूप में जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विश्लेषण कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोकना तथा दुर्घटनाओं में होने वाले घायलों एवं मृतकों की संख्या में प्रभावी कमी लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय का कथन था कि ए०आई० का प्रयोग कर सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम एवं नियत्रंण किया जा सकता है।

जिलाधिकारी महोदय का यह भी कथन था कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, आप ‘अधिक से अधिक प्रश्न पूछिये और बेहतर से बेहतर जानिये’। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गणपति द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी थाना इंचार्ज दुर्घटना के कारणों की बारीकियों को समझे और अपने दैनांदिन कार्यकलापो में उनका प्रयोग कर दुर्घटनाओं के रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका कर निर्वहन करें। संयुक्त परिवहन आयुक्त महोदय का कथन था कि जनपद में सम्पन्न इस कार्यशाला का उद्देदश्य दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील ऊधमसिंहनगर जनपद में दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है।
कार्यकम में प्रतिभागियों को दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजीटल उपकरणों का उपयोग एवं त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया, जिससे दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान कर ठोस सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सभी सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी / ऊधमसिंह नगर / काशीपुर/टनकपुर, लोक निर्माण विभाग / राष्ट्रीय मार्ग खण्ड/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण / विद्युत विभाग, पुलिस विभाग के निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट, राजस्व विभाग, वन विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, नगर निगम के अधिकारी, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के प्रबन्धक / सहायक प्रबन्धक, रूद्रपुर, चालक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों, वाहन डीलरों सहित 200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर, संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। अन्त में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Subscribe to my channel


