LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 08 मार्च 2026।

जनपद खीरी में थाना शारदानगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई टोयोटा कार, मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, कारतूस, दो नाजायज चाकू और नगद रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शारदानगर में दर्ज मुकदमा संख्या 60/2026 धारा 309(4)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का खुलासा किया।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी हलीम अंसारी (22 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हलीम अंसारी पुत्र अजमत अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, सलमान अंसारी पुत्र अजमत अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर जनपद सीतापुर तथा साहिबेआलम पुत्र कमरूद्दीन निवासी रामापुर नई बस्ती थाना कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टोयोटा कार (UK07TE3825), दो मोबाइल फोन, एक 12 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, दो नाजायज चाकू और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button