खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सशक्त नारी–सशक्त राजस्थान के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल–तिजारा, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला सचिवालय खैरथल–तिजारा में “सशक्त नारी–सशक्त राजस्थान” के ध्येय के साथ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने की। इस अवसर पर जिले भर से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ बिना गुप्ता, ब्लॉक सीडीपीओ सुनीता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*विकसित समाज की नींव है महिला*

अपने संबोधन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देना ही विकसित समाज की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए श्रीमती ओमवती शर्मा को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत ₹11,000 की राशि, मोमेंटो एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को माता यशोदा पुरस्कार के तहत ₹5,100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त आशा सहयोगिनियों एवं चिकित्सा कर्मियों का भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग तथा राजीविका से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button