उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोहम्मदी में ऐप्जा की बैठक संपन्न, पत्रकार हित व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

मोहम्मदी- ऑल इंडियन प्रेस जनर्लिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) मोहम्मदी इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कृष्णा महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक संगठन के अध्यक्ष अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि संचालन महामंत्री गोपाल तिवारी ने किया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, चीफ कोर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी तथा जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के निर्देशों के क्रम में संगठन की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा मीडिया निर्वाचन क्षेत्र और जनहित से जुड़े गारंटेड अधिकारों को लागू कराने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य समता भाव के साथ एक-दूसरे का सम्मान करे। प्रथम उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता हम सभी की जिम्मेदारी है और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। संयुक्त मंत्री शिवेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि जहां भी जाएं वहां संगठन को मजबूत करने का प्रयास करें, क्योंकि संगठन के बैनर को मजबूत करने से ही सभी सदस्य सशक्त होंगे। जिला कार्यसमिति सदस्य विजय मिश्रा ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे हैं और एकजुटता में ही ताकत है।

संरक्षक आशाराम सैनी ने सदस्यों से नियमित प्रकाशन करने और खबरों को व्यवस्थित तरीके से संकलित करने की अपील की। उन्होंने बढ़ते क्राइम ग्राफ पर चिंता भी व्यक्त की। संरक्षक आर.एन. दीक्षित ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और यही एकजुटता संगठन की ताकत है।

सचिव रवि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन हित में सभी सदस्य सदैव साथ खड़े हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने संगठन में असक्रिय लोगों को हटाने और महत्वपूर्ण मुद्दों को अमल में लाने की बात कही। सदस्य बृजकिशोर गौतम ने कहा कि जेवीगंज व उचौलिया क्षेत्र में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा और सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे। अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि संगठन में सक्रियता अत्यंत आवश्यक है और सभी सदस्य बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। महामंत्री गोपाल तिवारी ने कहा कि संगठन लगातार सामाजिक समस्याओं को जनहित में उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। बैठक के दौरान संगठन की ओर से कई प्रस्ताव करतल ध्वनि के साथ पारित किए गए, जिन्हें महामंत्री गोपाल तिवारी ने पढ़कर सुनाया। इनमें नगर मोहम्मदी के विभिन्न वार्डों में जल निकासी की समस्या के समाधान की मांग, राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से मोहम्मदी–पुवायां मार्ग पर मगरेना गांव स्थित मस्जिद मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की आवश्यकता ताकि जनहित में दुर्घटनाएं रुके , तहसील क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त कराने तथा वैध खनन की आड़ में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही।

बैठक में होली के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर शुभकामनाएं दीं और आगामी ईद की भी मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों को पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, संरक्षक आर.एन. दीक्षित, आशाराम सैनी, प्रथम उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संयुक्त मंत्री शिवेंद्र सिंह सोमवंशी, वासिद अंसारी, सचिव शोषित कुमार, मन्नान , इलियास, रवि त्रिपाठी, इमरान, अखिलेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी रिजवान सिद्दीकी, सदस्य बृजकिशोर गौतम, उपेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, प्रभात कुमार त्रिपाठी, रामवीर सिंह चौहान , राजपाल गौतम, मंजेश सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button