जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर में सनातन धर्म सभा की बैठक आयोजित, रामकुंड चेत्तर चौदस मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

संवाददाता अमरजीत सिंह, पुंछ

 

मेंढर | सनातन धर्म सभा मेंढर की ओर से प्रधान एसडीएस मेंढर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आगामी रामकुंड चेत्तर चौदस मेले की तैयारियों को लेकर भी विशेष विचार-विमर्श किया गया। यह मेला रामकुंड कमेटी द्वारा आगामी 16 और 17 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। बैठक में मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर मेंढर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, रामकुंड कमेटी के अध्यक्ष रणजीत शर्मा, एसडीएस के उपाध्यक्ष दविंदर टंडन, रामकुंड कमेटी के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, वीएचपी मेंढर के अध्यक्ष राकेश शर्मा, बजरंग दल मेंढर के संयोजक रोशन शर्मा, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कनैया शर्मा, पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा, पूर्व एसडीएस प्रधान सतीश शर्मा, एसडीएस के सलाहकार जगदीश शर्मा, रायजादा जी, रोमी चंदन जी, सीता राम जी (भाजपा जिला सह-संयोजक) सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने समाज की एकता और धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button