खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

खुशखेड़ा में ‘एक जिला-एक उत्पाद (ऑटोकम्पोनेन्ट्स)’ पर कार्यशाला आयोजित, 80 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 6 मार्च। पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला-एक उत्पाद (ऑटोकम्पोनेन्ट्स)” योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला/सेमीनार का आयोजन शुक्रवार को के.के.आई.ए. वाटिका (खुशखेड़ा कारोली औद्योगिक संघ के सभागार), खुशखेड़ा, तहसील टपूकड़ा (खैरथल-तिजारा) में प्रातः 11:30 बजे से किया गया।

कार्यशाला में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े ऑटोमोबाइल पार्ट्स एवं संबंधित उत्पादों के विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र में कार्यरत 80 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भिवाड़ी के महाप्रबंधक चन्द्र मोहन गुप्ता ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से ओडीओपी पॉलिसी 2024, एमएसएमई 2024, राजस्थान निर्यात प्रमोशन पॉलिसी 2024, रिप्स 2024, बीआरयूपीवाई 2022 तथा वीवाईयूपीवाई 2025 सहित विभिन्न योजनाओं के प्रावधानों से उद्यमियों को अवगत कराया। साथ ही उद्यमियों की योजनाओं से संबंधित समस्याओं का भी यथासंभव समाधान किया गया।

महाप्रबंधक ने उपस्थित उद्यमियों से विभाग की योजनाओं में अधिकाधिक आवेदन कर उनका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। केकेआईए से प्रदीप दायमा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button