खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अखिलेश यादव से मिले तिजारा के एडवोकेट दीपक यादव, दी होली की अग्रिम शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा/लखनऊ। तिजारा के एडवोकेट एवं समाजसेवी दीपक यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके पार्टी कार्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दीपक यादव ने उन्हें होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों, युवा भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। दीपक यादव ने तिजारा क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कामना की कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। बताया गया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर दीपक यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों और समाज सेवा से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।मुलाकात के उपरांत दीपक यादव ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करना युवाओं के लिए उत्साहवर्धक होता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button