उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नवोन्वेषी कृषि में उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्नल के.सी. मिश्रा (से.नि.) सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के प्रगतिशील किसान कर्नल के.सी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) को नवोन्वेषी कृषि एवं एलाइड क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध एवं कार्यों के लिए प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा में सम्मानित किया गया।

उन्हें संस्थान के तत्कालीन निदेशक डॉ. श्रीनिवास राव, पद्मविभूषण से सम्मानित पूर्व निदेशक एवं भारत सरकार में कार्यरत डॉ. आर.एस. बडोरिया तथा ज्वाइंट डायरेक्टर व मेला संयोजक डॉ. पडारिया द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कर्नल मिश्रा को देश के विभिन्न राज्यों से चयनित नवोन्वेषी कृषकों एवं आईएआरआई के छात्रों को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने प्रकृति संरक्षण, खेती में जैव कार्बन बढ़ाने की विधियों तथा जैव विविधता के साथ जैव कीट प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सतत कृषि पद्धतियों को अपनाकर न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय में भी वृद्धि संभव है। उनके व्यावहारिक अनुभव और शोध आधारित प्रस्तुतिकरण ने उपस्थित कृषकों एवं छात्रों को अत्यंत प्रेरित किया।

कर्नल मिश्रा की इस उपलब्धि से बस्ती जनपद में हर्ष का वातावरण है तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा मिली है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button