LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में नाका चेकिंग के दौरान गोवंश तस्कर गिरफ्तार, कई गोवंश बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 28 फरवरी 2026।

जिला पुंछ में पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना गुर्साई पुलिस द्वारा नियमित नाका चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना गुर्साई की टीम कल्लर इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टाटा मोबाइल वाहन (JK11B-1251) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में बिना अनुमति और अमानवीय तरीके से गोवंश ले जाया जा रहा था।

जब चालक से गोवंश ले जाने के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कानूनी अनुमति या कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जाकिर हुसैन, निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया है और इस मामले में थाना गुर्साई में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि अवैध गतिविधियों, विशेषकर गोवंश की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button