खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भाजपा नेता टीटू गर्ग ने नवनियुक्त थाना अधिकारी आसाराम गुर्जर का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

टपूकड़ा (खैरथल-तिजारा)। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नियुक्त हुए टपूकड़ा थाना अधिकारी आसाराम गुर्जर का स्थानीय स्तर पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं अग्रवाल समाज टपूकड़ा के अध्यक्ष टीटू गर्ग ने थाना परिसर में पहुंचकर नवनियुक्त अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीटू गर्ग ने कहा कि टपूकड़ा क्षेत्र औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से निरंतर विकसित हो रहा है। ऐसे में कानून व्यवस्था की मजबूती और पुलिस-जन संवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आसाराम गुर्जर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनसहभागिता को और अधिक बल मिलेगा। थाना अधिकारी आसाराम गुर्जर ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट ने पुलिस और समाज के बीच समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button