खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दल ने किया प्रकाशित खबर के अनुसार खनन क्षेत्रों का निरीक्षण

उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दलों ने भी अपने क्षेत्रों में किया खनन क्षेत्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा गठित अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपखंड संयुक्त विभागीय दलों (राजस्व, खान, वन, परिवहन एवं पुलिस) द्वारा दिनांक 29.12.2025 से 15.01.2026 तक विशेष अभियान संचालित किया गया। खनिज अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें खैरथल-तिजारा जिले में 25 प्रकरण दर्ज कर 380 टन खनिज जब्त किया गया, 16 मशीनरी जब्त की गई तथा की गई कार्यवाही में 86.70 लाख रुपए राशि आरोपित की गई।

राजस्थान पत्रिका के दिनांक 20 फरवरी 2026 के संस्करण में “माफिया से गठजोड़.. खैरथल-तिजारा जिले में 10 बड़े अवैध खनन स्पॉट” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में खान विभाग द्वारा तथ्यात्मक जांच की गई। खनिज अभियंता ने बताया कि प्रकाशित समाचार में अवैध खनन हेतु प्रयुक्त फोटो समरूप पत्थर की पहाड़ी क्षेत्र हसनपुर माफी की पहाड़ी में संयुक्त विभागीय दल द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां किसी प्रकार का अवैध खनन होता नहीं पाया गया तथा उत्तरी और वन भूमि में पुराने अवैध खनन स्थल में पहुंचने के रास्तों का मार्ग खोदकर अवरुद्ध किया गया है। इसी प्रकार खरखड़ी चोपानकी, निमली बाघोर क्षेत्र का निरीक्षण करने पर भी कोई अवैध निर्गमन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र में ग्राम हसनपुरमाफी, निमली, जोडिया, ग्वालदा, खोहरा ठाकरान, बघेरीकला/खर्द, नांगल मोजिया, देवता, स्माइलपुर एवं हुसेपुर में कुल 59 स्वीकृत खनन पट्टे मेसनरी स्टोन, ग्रेनाइट, पट्टी कातला एवं सिलिका सैंड खनिज हेतु विधिवत स्वीकृत होकर प्रभावशील हैं। इन क्षेत्रों में उत्पादित खनिज का निर्गमन नियमानुसार ई-रखन्ना/ई-टीपी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है तथा क्षेत्र में 24 स्टोन क्रेशर संचालित हैं।तिजारा, मुंडावर उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दलों ने अपने-अपने क्षेत्र में खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें मौके पर कोई भी अवैध खनन होता हुआ नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि तहसील कोटकासिम एवं किशनगढ़बास में स्वीकृत खनन पट्टों से उत्पादित खनिज पर अधिक अधिशुल्क संग्रहण हेतु दिनांक 18.05.2025 से 31.03.2027 तक वार्षिक 7.29 करोड़ रुपये की राशि पर ठेका स्वीकृत है, जिससे अवैध निर्गमन की संभावना नगण्य रहती है। दिनांक 18.02.2026 को ऑनलाइन पोर्टल अनुसार ई-रवन्ना/ई-टीपी से 150 खनिज परिवहन वाहनों का विधिवत निर्गमन दर्ज पाया गया। अतः समाचार में प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रकों द्वारा अवैध खनन सामग्री के निर्गमन का उल्लेख भ्रामक एवं तथ्यों से परे प्रतीत होता है, जो खंडन योग्य है।

उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान 2025 के अंतर्गत जिला खैरथल-तिजारा में खनन पट्टाधारियों द्वारा 10.25 हेक्टेयर क्षेत्र में 6412 पौधों का वृक्षारोपण भी कराया गया है। संयुक्त विभागीय दलों द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इस दौरान उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव कुमार वर्मा, एसीएफ संजय चौधरी, पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button