अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आदर्श अभिनय समाज के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सैनी को रंगकर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। श्री रामलीला मैदान स्थित रंगमंच पर आदर्श अभिनय समाज तिजारा एवं श्री रामलीला कमेटी तिजारा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सतपाल सैनी को नगर के प्रबुद्धजनों एवं रंगकर्मियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्चा रंगसेवक बताया।

स्व. सतपाल सैनी का 27 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक इंदर सिंह दहिया ने बताया कि सतपाल सैनी ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अनेक बार रामलीला का सफल मंचन कराया। वे आदर्श अभिनय समाज तिजारा में अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों पर रहकर संस्था की निरंतर सेवा करते रहे। उन्होंने महाराजा जनक, बेताल राज जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं का प्रभावशाली अभिनय कर विशेष पहचान बनाई। वक्ताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे सहनशील, गंभीर एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से रंगमंच जगत सहित धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानाध्यापक बनवारी लाल सैनी, रामलीला के पूर्व निदेशक दिनेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गोल्डी, मंच संचालक मुकेश शर्मा, मुकेश सैनी, सुभाष चंद सैनी, सुधीर लखेरा, आर्य समाज मंत्री बलवान सिंह, सब्जी यूनियन अध्यक्ष पदम सैनी, कपिल अग्रवाल, लेखराज सैनी, राकेश वर्मा, कैलाश कल्ली, योगेश गुप्ता, महावीर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरिओम सैनी, जसवंत सैनी, उग्रसेन सैनी, नितिन, पूरणमल सेन, राधेश्याम, योगेश सोनी, तिलक मर्दाने, लक्की माथुर सहित समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा का संचालन संस्था के सचिव हिमांशु कटारिया ने किया। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button