अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ईशरोदा में ग्रामीण उत्थान शिविर आयोजित, योजनाओं का मिला लाभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। ग्रामीण उत्थान शिविर अभियान के तहत ईशरोदा स्थित अटल सेवा केंद्र पर ग्रामीण उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रही। शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा, उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव ने मंगला पशु बीमा पॉलिसी, मृदा परीक्षण कार्ड तथा किसानों को पाइपलाइन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है। शिविर के दौरान सरपंच रतिराम यादव एवं देशपाल यादव द्वारा उपस्थित अधिकारियों का सम्मान किया गया। देशपाल यादव ने बताया कि ग्रामीण उत्थान शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना तथा आमजन में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विजय बंशीवाल, विकास अधिकारी रामदयाल, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. राहुल, एईएन रमेश मीणा, नत्थुराम यादव, अर्जुन सिंह, योगेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश यादव, जयपाल यादव, सतपाल यादव, रतन सिंह, अरविंद यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button