देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में उपभोक्ता भारत यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की बीकानेर जिला शाखा कार्यालय में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा भारत उपभोक्ता यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपभोक्ताओं के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने भारत उपभोक्ता यात्रा की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि उपभोक्ता भारत यात्रा 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली से रवाना होकर 15 मार्च 2026 को कश्मीर से होते हुए पुनः दिल्ली पहुंचेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
बैठक में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नरसिंह दास व्यास, प्रदेश सचिव मुमताज शेख, प्रदेश संयुक्त सचिव निर्मला जी चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा रामपुरिया, जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य सहित उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के सदस्य पाल रामपुरिया, सोनू रामपुरिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को भारत उपभोक्ता यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया, ताकि पूरे देश में उपभोक्ता जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य ने किया।

Subscribe to my channel


