उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना खीरी पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 03 मोबाइल फोन बरामद कर सौंपे

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 01 जनवरी 2026

जनपद खीरी पुलिस द्वारा केन्द्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर मोबाइल खोने संबंधी प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करते हुए 03 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में दिनांक 01.01.2026 को की गई।

थाना खीरी पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त मोबाइल खोने की शिकायतों की जांच करते हुए विभिन्न कंपनियों के 03 मोबाइल फोन बरामद किए, जिससे शिकायतकर्ताओं ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रीति सिंह – कम्प्यूटर ऑपरेटर, थाना खीरी, जनपद खीरी

कांस्टेबल अंकित – थाना खीरी, जनपद खीरी

जनपद खीरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की बरामदगी संभव हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button