खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जाट समाज विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ खैरथल-तिजारा।
आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को जाट समाज विकास समिति के तत्वावधान में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दीपचंद खैरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने समारोह की अध्यक्षता की। अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा, मेहनत और संस्कारों के बल पर ही समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता है।
इस अवसर पर प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव बिजेंद्र महलावत, हरसौली परगना अध्यक्ष जीतराम नंबरदार, किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज की प्रतिभाएं, उनके अभिभावक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Subscribe to my channel


